April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लड़कियों के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड वाली 3 मुस्लिम छात्राओं पर केस दर्ज, कॉलेज से पहले ही हो चुकी हैं सस्पेंड

नई दिल्ली। कर्नाटक के उडुपी से एक ऐसा मामला सामने आया था जिसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है। इस मामले को हिंदू और मुस्लिम संगठनों से जोड़कर सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की जा रही थी। अब इस मामले में तीन छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

कॉलेज में बाथरूम वीडियोज रिकॉर्ड करने का है मामला

दरअसल मामला ये है कि एक प्राइवेट पैरामेडिकल कॉलेज में तीन लड़कियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में ये बात सामने आई कि तीनों लड़कियां मुस्लिम धर्म से जुड़ी हुई है। तीनों पर आरोप है कि इन्होंने कॉलेज की दूसरी लड़कियों के छुपकर वॉशरूम वीडियोज रिकॉर्ड किए और वायरल कर दिए।

मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लोगों ने नया रंग देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने इस खबर को बढ़ा चढ़ा कर सोशल मीडिया पर फैलाते हुए कहा कि तीनों मुस्लिम लड़कियों द्वारा हिंदू लड़कियों के वॉशरूम में छुपकर बनाए गए वीडियोस को उन्होंने मुस्लिम लड़कों के बीच बांटे। इस मामले के सामने आने के बाद से ही कर्नाटक में हिन्दू संगठन गुस्सा जता रहे थे। हालांकि पुलिस की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि सोशल मीडिया पर मामले को लेकर गलत जानकारियां फैलाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें किसी भी तरह के वीडियो को सर्कुलेट करने की जानकारी नहीं मिली है।

कॉलेज से सस्पेंड की जा चुकी हैं छात्राएं

मामला सामने आने के बाद कॉलेज की तरफ से तीनों आरोपी छात्राओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से बताया भी गया था कि तीनों आरोपी छात्राओं ने इस बात का तो स्वीकार किया है कि उन्होंने केवल मजाक में वीडियो बनाए थे। छात्राओं ने इस बात की भी जानकारी दी है कि उन्होंने बाद में वो वीडियोज डिलीट भी कर दिए थे। अब इस मामले में जो ताजा अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक, तीनों लड़कियों के खिलाफ एफआईआर और सुओ मोटो केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *