June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Bigg Boss OTT 2: फिनाले के इतने करीब आकर पूजा भट्ट ने छोड़ा बिग बॉस का घर! एक्ट्रेस के शो छोड़ने का कारण आया सामने

नई दिल्ली। बिग बॉस भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रिएलिटी शोज में से एक है। टीवी पर धमाल मचाने के बाद बिग बॉस के मेकर्स इसका ओटीटी संस्करण भी लेकर आए। जिसके पहले सीजन को खूब पसंद किया गया और अब बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन चल रहा है। जियो सिनेमा पर लाइव आने वाले इस शो को बहुत पसंद किया जा रहा है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की लोकप्रियता का आलम ये है कि बिग बॉस को दो हफ्ते एक्सटेंड कर दिया गया था। बिग बॉस ओटीटी इस बार इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार घर का हिस्सा बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट भी नजर आ रही हैं। पूजा सिर्फ घर में नजर ही नहीं आ रही हैं बल्कि बेहतरीन खेल भी रही हैं। लेकिन अब एक रिपोर्ट की माने तो पूजा भट्ट ने कथित तौर पर शो छोड़ दिया है।

जी हां आपने सही पढ़ा, ख़बरों की माने तो पूजा ने शो छोड़ दिया है। हालांकि बताया जा रहा है कि जरूरी टेस्ट और इलाज के बाद वह वापस लौट सकती हैं। घर की मौजूदा कैप्टन होने के नाते उन्होंने घर के काम-काज को बखूबी संभाला है। यहां तक ​​कि बाकी प्रतिभागी भी उनसे मार्गदर्शन लेते रहे हैं।

51 वर्षीय अभिनेत्री पूजा का यूं शो से बाहर जाना कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ नेटिज़न्स के लिए भी एक झटका है। देखना होगा कि पूजा कब शो में वापसी करती हैं और अपने साथ क्या नया ट्विस्ट लेकर आती हैं।

पिछले वीकेंड का वार एपिसोड की बात करें तो सलमान खान ने मनीषा रानी के गेम की आलोचना की थी और उन्हें समझाया था कि उनका गेम कहां और कैसे गलत हुआ। उन्होंने उन्हें खुद पर ध्यान देने की भी सलाह दी. अंत में प्रतियोगियों के कम वोटों के कारण फलक नाज़ को शो से बाहर कर दिया गया। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आशिका और मनीषा नॉमिनेट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *