June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तेजी से बढ़ रहा है डेंगू का कहर, जानिए क्या खाएं और क्या न खाएं

नई दिल्ली। मानसून का मौसम चल रहा है और इस मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने से सर्दी जुकाम और तरह-तरह के बैक्टीरियल समस्याएं बढ़ जाती हैं। मानसून के मौसम में सर्दी जुकाम होना तो आम बात है लेकिन इस मौसम में डेंगू के मामले भी खूब सामने आते हैं। डेंगू मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है और इससे संक्रमित व्यक्ति के शरीर में तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द की शिकायत देखने को मिलती है। शरीर की प्लेटलेट्स गिरने लगती है। इस वक्त मानसून का मौसम चल रहा है और बड़ी संख्या में बच्चे से लेकर बुजुर्ग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।

तो चलिए जानते हैं डेंगू में आपको किन बातों का ख्याल रखना है ताकि आप अगर इससे संक्रमित होते हैं तो जल्दी ठीक हो पाएं…

डेंगू में इन चीजों से बनाएं दूरी

  • डेंगू से संक्रमित लोगों को जिन चीजों से दूरी बनानी चाहिए उसमें सबसे पहले नंबर पर मसालेदार खाना आता है। जब भी कोई व्यक्ति डेंगू से संक्रमित हो तो उसे बिल्कुल भी मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। इससे पेट में एसिड जमा होता है और अल्सर की समस्या भी हो सकती है। इससे व्यक्ति को ठीक होने में भी समय ज्यादा लगता है।
  • डेंगू से संक्रमित व्यक्ति को कॉफी, चाय और कैफीन से जुड़ी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे दिल की धड़कन बढ़ने के साथ ही थकान और मांसपेशियों में भी परेशानी हो सकती है।
  • डेंगू के दौरान व्यक्ति का शरीर पहले से ही कमजोर हो जाता है और नॉनवेज पचने में समय लेता है ऐसे में जितना हो सके हेल्दी और हल्का खाएं। डेंगू में गुनगुना पानी पीना चाहिए.
  • डेंगू में इन चीजों का करें सेवन
    • डेंगू से संक्रमित व्यक्ति को नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी कई गुणों से भरपूर होता है। ये शरीर में पानी की कमी को तो पूरा करता है साथ ही दूसरे पोषक तत्व भी शरीर को इससे मिलते हैं।
    • डेंगू में पपीते के पत्ते का रस भी पीना चाहिए इसमें पेपेन और कायमोपेन जैसे एंजाइम पाए जाते हैं जो कि पाचन को दुरुस्त बनाता है और डेंगू के इलाज के साथ ही प्लेटलेट्स को भी बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *