June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Conjunctivitis: तेजी से फैल रही आंखों की बीमारी, जानिए क्या है इसके लक्षण और कैसे करें बचाव

नई दिल्ली। मॉनसून के मौसम को अगर बीमारियों का मौसम कहें तो ये गलत नहीं होगा। मानसून के मौसम में लगातार बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर जाता है। वातावरण में नमी होने से बैक्टीरिया भी तेजी से फैलते हैं। मानसून में सर्दी-जुकाम-बुखार होना तो आम बात है लेकिन और भी तरह की बीमारियां और वायरल इनफेक्शन होने का भी खतरा रहता है। इस वक्त भी मानसूनी सीजन में एक आंख से जुड़ा इंफेक्शन कहर मचा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में ये आंख की बीमारी तेजी से फैल रही है।

इस बीमारी को कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) कहा जाता है। इस आई फ्लू (इन्फेक्शन) को “पिंक आई” भी कहा जाता है क्योंकि इससे संक्रमित होने पर आंख का सफेद हिस्सा लाल और गुलाबी रंग का हो जाता है। इससे संक्रमित व्यक्ति की आंखों में सूजन भी रहती है। चलिए जानते हैं क्या है कंजेक्टिवाइटिस बीमारी के लक्षण और कैसे आप उसे खुद को बचा सकते हैं…

ये हैं बीमारी के लक्षण

  • कंजेक्टिवाइटिस में वायरस से संक्रमित व्यक्ति की आंख का सफेद हिस्सा लाल और गुलाबी रंग का हो जाता है।
  • आंख में खुजली और दर्द रहने लगता है।
  • लगातार आंखों से पानी निकलने की समस्या होती है।
  • कई मामलों में आंखों से दिखना ब्लर हो जाता है।
  • आंखों में सूजन और साफ देखने में भी समस्या आती है।
  • हालांकि इससे आंखों की रोशनी पर बुरा असर नहीं पड़ता।
  • ऐसे करें अपना बचाव
    • अगर आप चाहते हैं कि आंखों की ये समस्या आपको इफेक्ट ना करें तो अपने आसपास साफ-सफाई का ख्याल रखें।
    • अपने हाथों को बार-बार साफ पानी और साबुन से धोएं।
    • आंखों को बार-बार ना छुएं।
    • अपने बिस्तर, तोलिया, रुमाल दूसरों को यूज करने के लिए ना दें।
    • जब तक इन्फेक्शन खत्म नहीं होता आंखों में लेंस, मेकअप या दूसरी चीजों का इस्तेमाल ना करें।
    • अपनी मर्जी से दवाई न लें, डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें।
    • पब्लिक स्विमिंग पूल का इस्तेमाल ना करें।
    • संक्रमित लोगों से दूरी बनाएं।
    • संक्रमित लोगों की चीजों का इस्तेमाल करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *