June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Nuh Violence: नूंह हिंसा के बाद एक्शन में हरियाणा पुलिस, SP के ट्रांसफर के बाद रोहिंग्याओं की बस्तियों पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली। 31 अगस्त 2023, सोमवार से शुरू हुई नूंह हिंसा अभी भी थमी नहीं है। नूंह से निकलकर ये बवाल अब गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोहना में भी पहुंच चुका है। विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’ के बाद से शुरु हुए इस बवाल अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। गाड़ी, सामानों को आग के हवाले किया जा चुका है। तोड़फोड़ तो अनगिनत हुई है। इस मामले के बाद लोग सोशल मीडिया पर ‘हरियाणा जल रहा है’ लिखकर ट्रेंड कर रहे थे। अब नूंह हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां रोहिंग्याओं की बस्तियों पर बुलडोजर की कार्यवाही हुई है।

रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर एक्शन

नूंह हिंसा के बाद अब पुलिस ने एक्शन मोड में आते हुए रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर कार्यवाही शुरु कर दी है। यहां पुलिस ने तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर की कार्यवाही की है। कहा जा रहा है कि ये सभी हिंसा में शामिल हुए थे इसी कारण ये बुलडोजर का एक्शन हुआ है।

SP वरुण सिंगला का तबादला

इधर नूंह हिंसा पर मचे बवाल के बीच यहां SP वरुण सिंगला का तबादला कर दिया गया है। SP वरुण सिंगला की जगह अब नरेंद्र बिरजानिया को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। नूंह SP का पद मिलने से पहले नरेंद्र बिरजानिया मेवात के एसपी थे। इधर वरुण सिंगला को नूंह से हटाकर भिवानी के एसपी पद का जिम्मा दिया गया है।

5 जिलों में 93 के खिलाफ FIR

31 जुलाई, सोमवार से शुरु हुई हिंसा मामले में अब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने और उनके खिलाफ कार्यवाही तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 जिलों में 93 FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं, 176 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

शोभायात्रा के दौरान फैली थी हिंसा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नूंह में हिंसा की घटना शोभायात्रा निकालने के दौरान शुरु हुई थी। यहां मेवात-नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद द्वारा बृजमंडल यात्रा निकाली गई थी। लेकिन तभी यात्रा पर खास समुदाय के लोगों द्वारा पथराव किया गया। धीरे-धीरे इस बवाल दो धर्मों के बीच हिंसा का रूप ले लिया। सैकड़ों की संख्या में कारों को आग के हवाले कर दिया गया। साइबर थाने और पुलिस वालों पर भी हमला किया गया। नूंह के बाद हिंसा की ये आग सोहना पहुंची जहां पथराव के साथ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। नूंह से निकलकर ये हिंसा फरीदाबाद-गुरुग्राम तक फैल गई। इस मामले में दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *