हरभजन सिंह के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी है। दरअसल, हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है। इस खबर की जानकारी खुद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। हरभजन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है और दोनों ही स्वस्थ है। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन समेत कई क्रिकेटर्स ने हरभजन को दूसरी बार पिता बनने पर बधाई दी है। बता दें कि कपल ने मार्च में इसे लेकर जानकारी दी थी कि जुलाई में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
बेटे के जन्म के बाद भज्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा, हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने आशिर्वाद के रूप में बेटा दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है। सभी को शुक्रिया।
29 अक्टूबर 2015 को हुई थी शादी
हरभजन सिंह 29 अक्टूबर 2015 को गीता बसरा के साथ पंजाब में सात फेरे लिए थे। इस शादी में क्रिकेट ही नहीं बल्कि फिल्म जगत के कई नामी सितारें पहुंचे थे। वहीं अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त गीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। इस दौरान (प्रेग्नेंसी) की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रही थी।
