February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कर्नाटक के यादगिरी से दो युवक गिरफ्तार, वीडियो बनाकर सिर तन से जुदा करने के लिए भड़का रहे थे

यादगिरी। कर्नाटक पुलिस ने यादगिरी से 23 साल के अकबर सैयद बहादुर और 21 साल के मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार किया है। दोनों सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों को काफिरों की हत्या करने और सिर तन से जुदा करने के लिए भड़काने के आरोपी हैं। अकबर और अयाज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसकी शिकायत नीरज अत्री नाम के शख्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए की थी। जिसके बाद यादगिरी पुलिस सक्रिय हुई और दोनों को तत्काल गिरफ्तार किया गया। दोनों ने काफिरों (गैर मुस्लिम) की हत्या को वाजिब बताया था। साथ ही वीडियो में कहा था कि जो भी पैगंबर मोहम्मद की शान में गुस्ताखी करे, उसका सिर तन से जुदा कर देना चाहिए।

अकबर और अयाज ने यादगिरी ग्रामीण थाने की पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद बताया कि वो सुन्नत-ए-जमात संगठन से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जो भड़काऊ बातें अपने वीडियो में कही हैं, वो बचपन से ही सुनते आ रहे हैं। आरोपी ने ये भी कहा कि अगर किसी में दम है, तो वो 15 मिनट के लिए खिलाफ में मैदान में आकर दिखाए। दोनों ने अपने वीडियो में मुस्लिमों पर अत्याचार की भी बातें कहीं। आरोपियों ने ये भी कहा कि मुस्लिमों पर अत्याचार करने और पैगंबर की निंदा करने वालों को दुनिया में कहीं भी छिपने का ठिकाना नहीं मिलेगा। अकबर और अयाज ने ये भी कहा था कि कुरान में साफ कहा गया है कि काफिर को नरक में जाना होगा।

बता दें कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान में पहले भी सिर तन से जुदा करने की भयानक घटनाएं हुई थीं। इसके अलावा बीजेपी की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा को भी सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद से नूपुर को अपने घर पर ही रहना पड़ रहा है। कर्नाटक में पहले की बीजेपी सरकार के दौर में तमाम कट्टरपंथी पकड़े गए थे। जिनमें से कई हत्या के मामले में शामिल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *