February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रिलीज से पहले फिर कानूनी पचड़े में फंसी OMG 2, इस बार महाकाल मंदिर के पुजारियों ने मेकर्स को भेजा नोटिस

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ इसी शुक्रवार यानि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन फिल्म को लेकर विवाद है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एड़ी-चोटी का जोड़ लगाने के बाद OMG 2 ने A सर्टिफिकेट के साथ सेंसर की परीक्षा तो पास कर ली है। लेकिन फिल्म के मेकर्स के सामने एक और मुसीबत खड़ी हो गई है।

दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में भगवान शिव के अवतार में अक्षय कुमार को कचौरी खरीदते दिखाया गया है। भगवान शिव को इस तरह से दिखाए जाने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी और अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के पंडित महेश शर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में उन्होंने फिल्म के मेकर्स, सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और फिल्म के एक्टर्स को लीगल नोटिस भेजा है। कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर इस फिल्म को उज्जैन में रिलीज न करने की अपील भी की है।

फिल्म को लेकर कानूनी नोटिस भेजने वाले श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने कहा कि ‘देवस्थलों पर फिल्म बनाना अच्छी बात है लेकिन फिल्म में भगवान को किसी भी रूप में प्रस्तुत करना अच्छा नहीं है। निर्माताओं को इस चीज़ का खास ध्यान रखना चाहिए। फिल्म में जिस तरह से भगवान शिव को कचौरी खरीदते दिखाया गया है इससे हमारी भावनाएं आहात हुई हैं।’

सार्वजनिक रूप से माफी मांगने पर होगा विवाद समाप्त

पंडित महेश शर्मा ने ये भी कहा कि- ‘फिल्म को लेकर हमें कोई विवाद नहीं है। हम बस इतना चाहते हैं कि मनोरंजन के लिए बनाई जा रही इस फिल्म में हमारे इष्ट देव भगवान शिव का कोई मजाक न बनाया जाए।’ उन्होंने आगे ये भी कहा कि हम चाहते हैं कि फिल्म के मेकर्स महाकाल मंदिर में शूट हुए दृश्य को फिल्म से हटाएं और हमसे 24 घंटे के भीतर सार्वजानिक रूप से माफ़ी मांगे।’

अब मेकर्स इसपर क्या जवाब देते हैं ये तो वक़्त ही बताएगा लेकिन फिल्म के रिलीज तक और रिलीज के बाद फिल्म को लेकर और क्या बवाल होता है ये देखना वाकई बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed