August 12, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टूट गया अर्जुन-मलाइका का रिश्ता! एक्टर को तन्हा छोड़ किसी और की बाहों में दिखीं मलाइका

नई दिल्ली। बी-टाउन के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को सबके सामने कबूला है। कई बार उम्र के बड़े अंतर को लेकर कपल को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन मलाइका और अर्जुन ने एक साथ मिलकर अपने रिश्ते की चुनौतियों का डटकर सामना किया है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इनके रिश्ते में खटास आ गई है। जी हां, इन दिनों मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें टॉक ऑफ़ द टाउन बनी हुई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा!

सोलो ट्रिप पर दिखे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई बार एक दूसरे के साथ वेकेशन मनाते देखे गए हैं। चाहे देश हो या विदेश कपल को अक्सर एक-दूसरे के साथ क़्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता था। लेकिन पिछले दिनों अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वो अकेले ही वेकेशन मनाते दिखे। अर्जुन कपूर के इस ट्रिप की तस्वीरें आते ही वायरल हो गई। लोगों ने एक्टर से पूछना भी शुरू कर दिया कि ‘क्या आपका ब्रेकअप हो गया!’

अर्जुन की तस्वीरों पर मलाइका की तरफ से कोई कमेंट नहीं किए जाने पर दोनों के ब्रेकअप की खबरों को और बल मिला। अब एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।

इस बार मलाइका अरोड़ा नजर आईं पार्टी करते हुए, वो भी अर्जुन कपूर के बिना, जी हां… मलाइका अरोड़ा की कुछ लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं। जिनमे वो फ़िल्मी सितारों के जाने-मानें कॉमन फ्रेंड ऑरी उर्फ ओरहान अवत्रमणि के साथ लेट नाइट पार्टी करती दिखीं। दिलचस्प बात ये थी कि मलाइका इस पार्टी में अपने बेटे अरहान खान के साथ पहुंची थी। लेकिन अर्जुन कपूर उनके साथ कहीं दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे थे। इस बात ने अब अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरों की आग में घी डालने का काम किया है। खैर, इस ब्रेकअप की ख़बरों में कितनी सच्चाई है… ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *