एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की हुई वापसी
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम के खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद रहे। रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान होंगे, जबकि हार्दिक पंड्या को टीम का उपकप्तान बनाया है। इसके अलावा भारतीय टीम में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। बीसीसीआई ने तिलक वर्मा को टीम में जगह देकर सबको चौंका दिया है।
इन खिलाड़ियों को मिला मौका-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्या कुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
