June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सलमान खान की टाइगर 3 के सेट का वीडियो लीक, शानदार डांस करती दिखीं कैटरीना कैफ

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान  इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। ये टाइगर फिल्म का तीसरा पार्ट है। फिल्म के पहले दो पार्ट ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’  थे। दोनों ही फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म का अब तीसरा पार्ट रिलीज होने वाला है ऐसे में फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फैंस फिल्म में सलमान खान को कैटरीना कैफ के साथ देखने के लिए बेताब हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो कि इस फिल्म के लिए एक्साइटिड हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, फिल्म के सेट से एक सीन लीक हुआ है। लीक हुए वीडियो में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने धमाकेदार डांस से लोगों का दिल जीत रही है।

क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि सेट पर काफी सारे बैकग्राउंड डांसर्स हैं। वीडियो काफी दूर से रिकार्ड किया गया है। जैसे ही वीडियो थोड़ा आगे बढ़ता है तो एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की हल्की झलक देखने को मिलती है। खूब सारे बैकग्राउंड डांसर्स से घिरी एक्ट्रेस फुल जोश में झूमते हुए दिखाई दे रही है।

कब रिलीज होगी फिल्म टाइगर 3

मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म टाइगर 3 में दबंग खान यानी सलमान खान के साथ ही एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी दिखाई देंगे। खबर है कि फिल्म में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान भी नजर आएंगे। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। अब देखना होगा कि फिल्म सिनेमाघरों में क्या धमाल मचाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *