June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

LPG Rate Cut: 200 रुपए की कटौती से 9 साल पहले के रेट पर पहुंचा रसोई गैस का सिलेंडर

नई दिल्ली। बीते दिनों मोदी सरकार ने महंगाई से त्रस्त आम लोगों को बड़ा गिफ्ट दिया। सरकार ने घरेलू इस्तेमाल के लिए रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए की कमी कर दी। वहीं, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए रसोई गैस का सिलेंडर 400 रुपए हो गया है। सरकार की तरफ से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हुई इस कमी से अब रेट 9 साल पहले यानी 2014 के करीब-करीब बराबर हो गए हैं। साल 2014 में रसोई गैस का सिलेंडर दिल्ली में 901 रुपए था। वहीं, कोलकाता में इसका रेट 945 रुपए था। इसी तरह रसोई गैस का सिलेंडर 9 साल पहले चेन्नई में 902.50 रुपए में मिल रहा था। जबकि, मुंबई में 2014 में रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 926.50 रुपए थी।

अब जबकि, सरकार ने घरेलू इस्तेमाल के लिए रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की कमी की है, तो दिल्ली में अब इसकी कीमत 903 रुपए हो गई है। वहीं, कोलकाता में अब रसोई गैस का घरेलू सिलेंडर 929 रुपए का हो गया है। चेन्नई में अब रसोई गैस का सिलेंडर 918.50 रुपए का है। तो मुंबई में रसोई गैस की कीमत 902.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत में कटौती से 35 करोड़ परिवारों को फायदा हुआ है। जबकि, 9 करोड़ से ज्यादा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब 700 रुपए के आसपास रसोई गैस का सिलेंडर मिलने लगा है।

रसोई गैस के सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ने से लोगों का बजट बिगड़ने लगा था। खासकर गृहिणियां इससे परेशान थीं। अब हर सिलेंडर पर 200 रुपए की बचत से उनको थोड़ी राहत मिली है। रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत में कटौती की बड़ी वजह महंगाई की दर है। जुलाई में महंगाई की दर 7 फीसदी से ज्यादा थी। जबकि, रिजर्व बैंक के मुताबिक महंगाई की दर 5 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, विपक्षी दल रसोई गैस की कीमत में कटौती को आने वाले चुनावों से जोड़ रहे हैं, लेकिन फिर भी आम लोगों को फायदा तो हुआ ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *