June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फिर शादी करने जा रहे शाहीन अफरीदी, पहले इस पूर्व पाकिस्तानी कप्तान की बेटी से किया था निकाह

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सबसे तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल शाहीन शाह अफरीदी इन दिनों एशिया कप 2023 में अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मुकाबले में उनकी शानदार फॉर्म देखने को मिल रही है। सुपर 4 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ जीता था। अब इस टीम को दो और मैच खेलने हैं। अगर एक मैच में भी पाकिस्तानी टीम जीत जाती है तो एशिया कप के फाइनल में उसका पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। एशिया कप 2023 के बीच अब पाकिस्तान के देश गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वो शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं।

यहां आपको बता दें कि पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पहले से शादीशुदा हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी के साथ उनका निकाह हुआ था। ये निकाह इसी साल फरवरी में हुआ था। हालांकि उस वक्त ये निकाह ट्राइबल ट्रेडीशन के हिसाब से हुआ था और अब एक बार फिर शाहिद अफरीदी अपनी पत्नी अंश के ही साथ ये निकाह करने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शाहीन शाह अफरीदी और अंशा का निकाह इसी महीने की 19 तारीख को यानी 19 सितंबर को होना है। कराची में ये निकाह होगा और निकाह के 2 दिन बाद यानी 21 सितंबर को इस्लामाबाद में वालीमा सेरेमनी होगी।

निकाह में खास मेहमान ही हुए थे शामिल

इससे पहले जब इसी साल फरवरी में शाहीन शाह अफरीदी की अंशा अफरीदी के साथ शादी हुई थी तो उसने काफी खास लोगों को शामिल किया था। केवल परिवार और खास लोग ही इस शादी का हिस्सा बन पाए थे। अब जब एशिया कप 2023 एशिया कप का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को होना है तो उसके दो दिन बाद ही शाहीन और अंशा के निकाह का समय तय किया गया है।

आपको बता दें,  शहंशाह अफरीदी महज 23 साल के हैं लेकिन 23 साल की उम्र में ही वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अपना खास स्थान बना चुके हैं। शाहीन अफरीदी को दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में भी जगह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *