June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इंदौर में उदयनिधि स्टालिन का अनोखा विरोध, मंदिर की सीढ़ियों पर लगाई गई फोटो, पैर रखकर जा रहे लोग

नई दिल्ली। सनातन धर्म पर दिए गए बयान के बाद से ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन का जमकर विरोध हो रहा है। उदयनिधि स्टालिन के इस बयान पर शुरु हुआ बवाल थमने की बजाय हर दिन नया रंग ले रहा है। पहले से ही दिल्ली-यूपी और मुंबई में उदयनिधि के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा था। अब इसी में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ मध्यप्रदेश में विरोध देखने को मिला है। यहां हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से उदयनिधि के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर इस विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें भी सामने आई है।

मंदिर की सीढ़ियों पर लगाई गई फोटो

इंदौर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए उनकी तस्वीर को क्षेत्र में मौजूद एक मंदिर की सीढ़ी पर लगाई गई है। ऐसे में जो भी भक्त मंदिर में दर्शन के लिए आ रहा है या फिर जा रहा है तो सभी अपने पैर फोटो पर रखकर जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें आप देख सकते हैं कि लोग उदयनिधि स्टालिन की तस्वीर पर पैर रखकर जा रहे हैं।

हिंदू जागरण मंच कर रहा है उदयनिधि का विरोध

हिंदू जागरण मंच इंदौर के जिला संयोजक कन्नू मिश्रा ने उदयनिधि स्टालिन का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने सनातन के खिलाफ विवादित बयान देकर हमारी भावनाओं को आहत किया है। इसी कारण हम उनका विरोध मंदिर की सीढ़िय़ों पर उनकी फोटो लगाकर कर रहे हैं।

क्या कहा था उदयनिधि स्टालिन ने…

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इस वायरल हो रहे वीडियो में उदयनिधि स्टालिन ये कह रहे थे कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। इसे (उदयनिधि स्टालिन) खत्म कर देना चाहिए। उदयनिधि स्टालिन वीडियो में सनातन धर्म की तुलना मलेरिया-कोरोना और डेंगू से करते हुए कह रहे थे कि जैसे इनका विरोध नहीं करते बल्कि इन्हें खत्म करते हैं ठीक इसी तरह सनातन को भी खत्म कर देना चाहिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *