March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राजा हत्याकांड में अब हुई जीतेंद्र रघुवंशी की एंट्री!, जानिए क्यों तलाश रही इंदौर पुलिस?

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड हर रोज नया मोड़ ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंदौर पुलिस जीतेंद्र रघुवंशी नाम के शख्स की तलाश कर रही है। खबर के मुताबिक सोनम ने जीतेंद्र रघुवंशी के 4 बैंक खातों का इस्तेमाल ट्रांजेक्शन के लिए किया। इनमें एक करेंट अकाउंट है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 मई के बाद जीतेंद्र रघुवंशी के बैंक खातों में लाखों की रकम का ट्रांजेक्शन देखा गया। ऐसे में राजा रघुवंशी की हत्या का मामला नया मोड़ ले सकता है। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी है। उसके अलावा राज कुशवाह समेत 4 और लोग आरोपी बनाए गए हैं। ऐसे में जीतेंद्र रघुवंशी के नाम का सामने आना घटना को दूसरा मोड़ भी दे सकता है।

पुलिस इस वजह से जीतेंद्र रघुवंशी की तलाश कर रही है, क्योंकि एक तो सोनम ने उसके बैंक खाते का इस्तेमाल किया। दूसरा राजा रघुवंशी की हत्या की तारीख 23 मई के बाद जीतेंद्र के बैंक खाते से ट्रांजेक्शन हुआ। दूसरी तरफ, राजा रघुवंशी की हत्या कराने के मुख्य आरोपियों में शामिल राज कुशवाह के बारे में पता चला है कि वो सोनम का फोन आने पर दीदी कहकर ही बात करता थ। उसके फोन में सोनम का नंबर नाम के साथ दीदी लिखकर ही सेव किया गया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि सोनम और राज कुशवाह के बीच प्रेम संबंध था। जिसकी वजह से दोनों ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची। इसके तहत चार लोगों को 20 लाख की सुपारी दी गई।

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। 4 दिन ससुराल में रहकर सोनम रघुवंशी मायके चली गई थी। फिर वो मायके से ही इंदौर एयरपोर्ट पहुंची थी। जबकि, राजा रघुवंशी अपने घर से एयरपोर्ट गए थे। पहले राजा रघुवंशी ने घरवालों को बताया था कि वो और सोनम गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में दर्शन करेंगे। बाद में राजा ने घरवालों को फोन कर बताया कि वो और सोनम हनीमून के लिए मेघालय जा रहे हैं। जिसके बाद 23 मई को राजा और सोनम लापता हो गए। फिर 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई से बरामद किया गया था। वहीं, मेघालय पुलिस ने जांच के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि, बीते रविवार को सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे में मिली थी। सोनम का कहना है कि उसे अगवा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *