June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोविड-19 बॉडी बैग खरीद घोटाला मामले में फंसी पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर पहुंची EOW कार्यालय, तीसरी बार की जा रही है पूछताछ

नई दिल्ली। आज शनिवार को मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर मुंबई पुलिस आर्थिक अपराध शाखा (EoW) के सामने पेश होने पहुंची हैं। किशोरी पेडनेकर पर आरोप हैं कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान  कोविड-19 पीड़ितों के लिए बॉडी बैग, मास्क और अन्य वस्तुओं की खरीद में पैसों का घोटाला किया है। इस मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई थी। भाजपा नेता ने कहा था कि महामारी के दौरान बीएमसी द्वारा धन का दुरुपयोग किया गया था। भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने इस मामले में किशोरी पेडनेकर के साथ ही बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 420 (धोखाधड़ी) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत शिकायत दर्ज की थी। अब इसी मामले में आज किशोरी पेडनेकर EoW के सामने पहुंची हैं।

तीसरी बार पूछताछ के लिए हुईं है पेश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को बीते 6 सितंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिली थी। कोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह के लिए गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी थी। इस फैसले के पीछे कोर्ट का ये मानना था कि किशोरी पेडनेकर को हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है। वो बाहर रहकर भी पूछताछ में सहयोग कर सकती हैं। इस फैसले के तहत 11, 13 और 16 सितंबर को पेडनेकर को शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने पूछताछ के लिए पेश होना था। इसी पूछताछ के लिए आज भी वो करीब 11 बजे ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंच गईं। ये तीसरी बार है जब वो पूछताछ के लिए पेश हुईं है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किशोरी पेडनेकर का उद्धव ठाकरे गुट से खास नाता है। नवंबर 2019 से मार्च 2022 तक पेडनेकर मुंबई की मेयर थीं। किशोरी पेडनेकर की तरफ से इस मामले में फंसने के बाद ये दावा किया गया है कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। शिवसेना पार्टी में विभाजन के बाद उनके खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया हैं क्योंकि वो उद्धव ठाकरे गुट से हैं। पेडनेकर ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित भी कहा है। खैर अब देखना होगा कि मामले में आगे क्या कुछ निकलकर सामने आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *