June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पहले बच्चे को लेकर विक्की-कैटरीना पर बन रहा फैमिली प्रेशर!, एक्टर ने दिया फैमिली प्लानिंग को लेकर बड़ा अपडेट

नई दिल्ली। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल है। लंबी डेटिंग के बाद कपल ने 2021 में राजस्थान के पैलेस में पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली। कपल की शादी को अब दो साल पूरे होने वाले हैं। विक्की और कैटरीना दोनों को ही अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हुए देखा है। अब पहली बार विक्की ने फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की है, जिसमें वो पहले बच्चे को लेकर बात कर रहे हैं। एक्टर ने ये भी बताया कि बच्चे को लेकर उनके परिवार वालों का क्या कहना है। तो चलिए जानते हैं कि विक्की कौशल ने क्या कहा है।

पहले बच्चे को लेकर बोले विक्की

फैमिली प्लानिंग और प्रेशर पर बात करते हुए विक्की ने बताया कि उनका परिवार बहुत कूल हैं, उनकी तरफ से अभी तक बच्चे को लेकर कोई प्रेशर नहीं है।रेडियो सिटी से बात करते हुए विक्की ने बताया कि कोई भी बच्चे के लिए नहीं कह रहा है, उनका परिवार बहुत सपोर्टिव है। मेरे माता-पिता ही पहले थे, जिन्हें पता था कि मैं और कैटरीना रिश्ते में हैं। वो पहले थे,जिन्हें उसके बारे में पता था और ये मैंने खुद बताया था।

कैटरीना ने दिया विक्की को भाव

शो में एक्टर ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें विश्वास नहीं होता था कि कैटरीना जैसी सुपरस्टार उन पर ध्यान देती है। उन्होंने बताया कि जब मैंने कैटरीना को जानना शुरू किया, तो मैं उनसे और ज्यादा प्यार करने लगा…मैं उन्हें अपने जीवनसाथी के रूप में देखना लगा, मेरे लिए उस वक्त कुछ और मायने नहीं रखता था लेकिन मुझे ये अजीब लगता था कि कैटरीना मुझे भाव देती थी। ये दोनों तरफ से था, सहमति के साथ था। मैंने उनकी दूसरी साइड देखी, जिससे मुझे उनसे और ज्यादा प्यार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *