June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Parliament Session: नेहरूजी और अटलजी को किया याद, तेलंगाना समेत तमाम मसलों पर कांग्रेस को निशाने पर लिया

नई दिल्ली। आज सोमवार, 18 सितंबर को संसद में विशेष सत्र  शुरु हो रहा है। ये विशेष सत्र पुरानी संसद में हो रहा है। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों बोलने का मौका मिलेगा जिसमें वो पुरानी संसद से इतिहास पर अपने विचार रखेंगे।  गणेश चतुर्थी के पावन अवसर से पहले होने जा रहे इस विशेष सत्र पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।

लाइव अपडेट

  • सांसदों की कैंटीन में सब्सिडी खत्म होने पर मोदी ने सभी सांसदों की तारीफ की।
  • कांग्रेस पर फिर मोदी का हमला। तेलंगाना को अलग राज्य बनाने में हुई दिक्कत का उल्लेख किया।
  • संबोधन में पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार 1 वोट से गिराए जाने की घटना का भी उल्लेख किया।
  •  कांग्रेस पर मोदी का निशाना कहा- इसी सदन में 4 सांसद वाली पार्टी थी और 100 सांसद वाली पार्टी सरकार में थी- पीएम मोदी
  • पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 और जीएसटी के ऐतिहासिक फैसलों को अपनी सरकार की उपलब्धियों के तौर पर गिनाया।
  • सबका साथ, सबका विकास का मंत्र, ऐतिहासिक निर्णय दशकों से लंबित विषयों का समाधान इसी सदन में हुआ- पीएम  मोदी
  • सदन में पीएम मोदी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिंह राव के योगदान को भी लोकसभा में बताया।
  • मैं उन लोगों को भी नमन करता हूं जिन्होंने संसद और उसके सभी सदस्यों की रक्षा के लिए अपने सीने पर गोलियां खाई- पीएम मोदी
  • आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास टीडीपी सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन। 
  • सत्र आनन-फानन में बुलाया गया, बिना एजेंडे के बुलाया- शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी
  • राज्यसभा में आम आदमी पार्टी ने अपने सभी सांसदों के लिए जारी किया व्हिप।
  • विशेष सत्र के लिए संसद पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी 
  • हम गर्व से कह सकते हैं इस भवन के निर्माण में पसीना, परिश्रम और पैसे मेरे देशवासियों के लगे- पीएम मोदी
  • हम भले नए भवन में जाएंगे लेकिन ये पुराना भवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा- पीएम मोदी
  • मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर रहने वाला एक गरीब परिवार का बच्चा कभी संसद में प्रवेश कर पाएगा- पीएम मोदी
  • इन 75 वर्षों में सबसे बड़ी उपलब्धि देश के सामान्य मानवीय का इस संसद पर विश्वास बढ़ना रहा है- पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *