June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Raja Mandal: मुंबई के इस पंडाल में लागू हुआ ड्रेस कोड, जानिए किन कपड़ों को पहनने पर लगी है रोक

नई दिल्ली। गणपति बप्पा के आगमन का समय लगभग पूरा हो चुका है। एक दिन बाद बप्पा का आगमन होने जा रहा है ऐसे में लोगों में भी जोश भरा हुआ है। एक ओर जहां लोग अपने बप्पा को लाने से पहले घरों को अच्छे से सजा रहे हैं। तो वहीं, दूसरी ओर गणेश मंदिरों में भी सजावट लगभग पूरी हो चुकी है। कई जगहों पर तो बड़े-बड़े पंडाल लगाए गए हैं। इन पंडालों तो अलग-अलग थीम के आधार पर सजाया गया है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज भी सामने आए हैं जिसमें कहीं गणेश पंडाल…चंद्रयान और सोलर मिशन की थीम पर सजाए गए हैं। लोगों की सुरक्षा और शुभ मौके पर कोई अप्रीय घटना न घटे इसके लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। बप्पा के आगमन के बीच पंडालों में ड्रेस कोड भी तय किए जा रहे हैं।

अब इसी क्रम में अंधेरी के राजा मंडल की तरफ से भी एक नियम जारी किया है…

इस तरह के कपड़े पहनकर नहीं कर पाएंगे दर्शन

अंधेरी के राजा मंडल ने जो नियम जारी किया है उसके मुताबिक अब वो लोग बप्पा के दर्शन नहीं कर पाएंगे जो कि हाफ पैंट या फिर छोटी स्कर्ट पहनकर आएंगे। बकायदा इसके लिए मंडप के बाहर और अंदर एक बोर्ड चस्पा किया गया है जिसमें लिखा गया है कि अंधेरी के राजा के दर्शन के लिए नियम पूर्वक ड्रेस कोड का पालन किया जाए।

दिए जाएंगे पहनने के लिए ये कपड़े

पंडाल में बप्पा के दर्शन किए गए बगैर लोगों को लौटना न पड़े इसके लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। पंडाल के बाहर उन लोगों के लिए लुंगी और फुल पैंट रखी गई है जो कि हाफ पेंट या फिर स्कर्ट पहनकर आएंगे। ऐसे में वो लुंगी और फुल पैंट पहनकर बप्पा के दर्शन कर पाएंगे।

15 साल से लागू है नियम

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंधेरी के राजा काफी लोकप्रिय हैं। आम से लेकर खास और बॉलीवुड जगत से जुडे़ लोग भी इनके दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 15 सालों से यहां ड्रेस कोड का नियम लागू है जिसका हर साल सख्ती से पालन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *