June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

400 करोड़ में बिका देव आनंद साहब का 73 साल पुराना बंगला

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता देव आनंद के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिग्गज एक्टर का बंगला बिक गया है। इस बंगले में  देव आनंद ने पत्नी कल्पना कार्तिक, बच्चों सुनील आनंद और देविना आनंद के साथ रहते थे और इसी घर में उन्होंने अपने अच्छे और बुरे दिन देखें थे। इसे आप दिग्गज एक्टर की एकलौती और पसंदीदा चीज मान सकते हैं। कहा जा रहा है कि बंगले को तोड़ एक मल्टी बिल्डिंग टावर बनाने का काम किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि घर कितने करोड़ में बिका है।

400 करोड़ में बिका बंगला

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर का बंगला 400 करोड़ में बेचा गया है। जुहू वाले बंगले को एक रियल एस्टेट कंपनी ने खरीदा है, जो इसपर टावर बनाने का प्लान कर रही हैं। बंगले की लोकेशन काफी प्राइम है क्योंकि इसी इलाके में बड़े-बड़े  उद्योगपतियों  के बंगले हैं। इसके अलावा माधुरी दीक्षित नेने और डिंपल कपाड़िया और बाकी अभिनेता भी इसी बंगले के आस-पास रहते हैं। अब इसकी जगह 22 मंजिला टावर बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि बंगले की देखभाल करने वाला कोई नहीं है, जिसकी वजह से परिवार वालों ने इसे बेचने का फैसला लिया है।

1950 में बनवाया था देव साहब ने ये बंगला

ये बंगला देव आनंद साहब के लिए बेहद स्पेशल था क्योंकि उन्होंने खास लोकेशन देखकर इसे बनवाया था। एक इंटरव्यू में खुद देव आनंद साहब ने कहा था कि पहले इस लोकेशन पर जंगल था और एक छोटा सा गांव भी बसा हुआ था। उन्होंने कहा था कि “मैंने अपना जुहू घर 1950 में बनाया था। उस समय जुहू एक छोटा सा गाँव था और वहाँ पूरा जंगल था। मुझे यह पसंद आया क्योंकि मैं अकेला था…। लेकिन अब जुहू में बहुत भीड़ रहने लगी है। रविवार को यहां लोगों का जमावड़ा लग जाता है। यहां पहले जैसा नेचर नहीं है, समंदर नहीं है, किनारे नहीं है, कोई पार्क नहीं है। बता दें कि देव आनंद ने इस बंगले में जिंदगी के 40 साल काटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *