June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, शमी ने मार्श को गिल के हाथों कैच कराकर भेजा पवेलियन

नई दिल्ली। एशिया कप का खिताब अपने नाम करने के बाद आज टीम इंडिया का मुकाबला मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। यह तीन मैचों की सीरीज है। आज पहला मुकाबला। वहीं, अगले महीने होने जा रहे वर्ल्ड कप के लिहाज से भी आज टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। इस बीच यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है। उधर, भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

ND vs AUS 1st ODI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चार रन के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के एक विकेट का नुकसान हो गया। मिचेल मार्श चार गेंद में चार रन बनाकर पवेलियन रवाना हो गए। मोहम्मद शमी ने उन्हें गिल के हाथों कैच आउट कराया।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एडम जैम्पा।

भारत:  शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

लोकेश राहुल के हाथों में टीम इंडिया की कमान

उधर, रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में लोकेश राहुल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। वहीं, विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *