April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बालिका वधू की ‘दादी सा’ सुरेखा सीकरी का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

नई दिल्ली। टीवी सीरियल बालिका वधू में ‘दादी सा’ का किरदार निभाने वाली सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है। राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री सीकरी ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हुई। वहीं अब दादी सा की मौत की खबर से टीवी जगत में शोक की लहर है।

बता दें, मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है। जानकारी देते हुए मैनेजर ने कहा है कि बड़े दुख की खबर है कि सुरेखा जी नहीं रहीं। आज सुबह 75 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया। मैनेजर ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि वो दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद से काफी परेशान थीं।काफी समय से वो अस्पताल में थी लेकिन इलाज से उन्हें फायदा नहीं मिल रहा था। उनके फैफड़ों में पानी भी भर गया था। जिससे उनकी परेशानी और बड़ गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुरेखा साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुई थीं। उन्होंने अपनी जीवन में थिएटर, फिल्म और टीवी में खूब काम कर अपना सिक्का चलाया। साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से उन्होंने डेब्यू किया। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया। सुरेखा को तीन बार सपोर्टिंग अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

सुरेखा सीकरी का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होने साल 1971 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रैजुएशन किया था। इसके बाद 1989 में उन्होंने संगीत नाटक अकेडली अवॉर्ड जीता। उनके परिवार की बात करें तो उनके पिता एयरफोर्स तो माता टीचर थीं। उनकी (सुरेखा) हेमंत रेगे से शादी हुई थी जिससे उनका एक बेटा है जिसका नाम राहुल सीकरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *