June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Lahore 1947: गदर-2 के साथ गदर मचाने के बाद अब साथ आए सनी देओल और आमिर खान, नए प्रोजेक्ट से मचाएंगे तहलका

नई दिल्ली। गदर-2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के बाद एक बार फिर एक्टर अपकमिंग फिल्म के साथ फैंस को तोहफा देने के लिए तैयार है। ये फिल्म कई मायनों में खास होने वाली है क्योंकि सिर्फ सनी देओल ही नहीं बल्कि आमिर खान और राजकुमार संतोषी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा बनने वाले हैं। फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी भी सामने आ गई है और फिल्म आजादी के समय के कॉन्सेप्ट पर ही बनी है। तो चलिए फिल्म और कलाकारों के बारे में डिटेल में जानते हैं।

आमिर खान करेंगे फिल्म का प्रोडक्शन

इस बार सनी देओल और आमिर खान एक साथ काम करने वाले हैं, बाकी की कसर राजकुमार संतोषी ने भी पूरी कर दी हैं। वैसे भी राजकुमार संतोषी जिस फिल्म को हाथ में लेते हैं, वो सोना बन जाती है.. तो ये फिल्म भी आइकॉनिक होगी लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि सनी देओल और आमिर खान एक साथ स्क्रीन पर दिखने वाले हैं तो रुक जाइए।अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल बतौर एक्टर, आमिर खान प्रोड्यूसर और  राजकुमार संतोषी डायरेक्टर काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण भी आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर के तले ही होगा। दरअसल आमिर खान प्रोडक्शन और सनी देओल ने मिलकर एक पोस्ट लिखा है,जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है।

तीनों ने जाहिर की खुशी

पोस्ट में लिखा है- मैं, आमिर खान और राजकुमार संतोषी एक साथ एक प्रोजेक्ट कर रहे हैं, जिसके लिए हम तीनों ही काफी एक्साइटेड हैं। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हम तीनों एक साथ नई परियोजना पर काम कर रहे हैं। हमारे नए सफर के लिए दुआ कीजिएगा। बता दें कि राजकुमार संतोषी और सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर एक से एक सुपरहिट फिल्में दी है और अब लंबे समय बाद एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने साथ में घायल, दामिनी और घातक जैसी फिल्में की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed