April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पूर्व कांग्रेस नेता के घर आयकर विभाग का छापा, नोटों की गड्डियों से भरे कई बॉक्स देखकर घूम जाएगा माथा

नई दिल्ली।आयकर विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने पूर्व कांग्रेस नेता के घर पर छापा मारा है, जहां उन्होंने नोटों की गड्डियों से भरे बॉक्स बरामद किए गए हैं। नोटों की गड्डियों से भरे बॉक्स देखकर तो आयकर विभाग भी हैरान है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के RT नगर में पूर्व कांग्रेस नेता के घर देर रात दबिश डाली गई थी। ये छापा पूर्व कांग्रेस नेता और उनके रिश्तेदारों के घर पर पड़ा है। अभी तक छापेमारी में कितना पैसा बरामद हुआ है, उसकी गिनती नहीं हो पाई है लेकिन इन गड्डियों की गिनती करने में तो आयकर विभाग के भी पसीने छूटने वाले हैं।

रुपयों को गिनने का काम किया जाएगा शुरू

सामने आई अभी तक की जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की पूर्व कॉर्पोरेटर अश्वतम्मा और उनके करीबी रिश्तेदारों के घर पर आईटी ने देर रात दबिश दी। पूर्व कॉर्पोरेटर के घर के साथ-साथ रिश्तेदारों के घर से भी मोटा पैसा विभाग को मिला है। विभाग को नेता के रिश्तेदारों के घर से भी पैसों से भरे कई बॉक्सेस बरामद किए गए हैं। फिलहाल विभाग की छापेमारी जारी है और विभाग के रेडार में कई लोग हैं। बरामद रुपयों को गिनने का काम जल्द किया जाएगा, फिलहाल छापेमारी में मिले करोड़ों रुपयों का आंकड़ा लगाना बेहद मुश्किल है। बता दें कि विभाग ने कर चोरी के मामले में बेंगलुरु में कई जगहों पर छापेमारी की है।

25 ठिकानों पर विभाग की छापेमारी

आयकर विभाग ने गुरुवार को संदिग्ध कर चोरी को लेकर बेंगलुरु में दो नागरिक ठेकेदारों के 25 स्थानों पर छापेमारी और तलाशी की थी। जिसमें संजय नगर में दो ठेकेदारों – बीएसआर इंफ्राटेक और स्टार इंफ्राटेक के दफ्तर पर दबिश दी थी। साथ ही इनके रिश्तेदारों के घर पर भी छापा मारा था। इस दौरान विभाग ने कंपनी और सदस्यों द्वारा किए गए सभी लेनदेन की जांच की। बताया ये भी जा रहा है कि कंपनी से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज भी जब्त कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *