March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप, कथ‍ित चैट्स आए सामने, हुए बड़े खुलासे

मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया। जिसके मुताबिक बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर कथित रूप से अश्लील सामग्री बनाने और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए उन्हें पब्लिश करने का आरोप लगा है। अब इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। इस केस से रिलेटेड राज कुंद्रा की चैट्स सामने आई हैं। जिसमें काफी कुछ खुलासे हुए हैं।

सामने आ रही राज कुंद्रा की चैट्स में वो प्रदीप बख्शी से हॉटशॉट्स डिजिटल ऐप्लिकेशन की कमाई के बारे में बात कर रहे हैं। इन चैट्स में चौकाने वाला खुलासा ये है कि अश्लील फिल्मों के जरिए राज रोजाना लाखों रुपये कमा रहे थे।

मीडिया में राज कुंद्रा और प्रदीप बख्शी के चैट्स की कॉपी सामने आई है, जिसके मुताबिक पता चलता है कि राज ने अपना एक वॉट्सऐप ग्रुप बना रखा था। इस ग्रुप के ऐडमिन भी राज ही हैं। ग्रुप में राज के अलावा कुल 4 लोग और हैं। जिनमें मेघा वियान अकाउंट्स, प्रदीप बख्शी, रॉब डिजिटल मार्केटिंग हॉटशॉट्स और रॉय इवांस कॉन्टेंट हेड हॉटशाट्स शामिल थे।

मीडिया में आ रहे हैं ये वॉट्सऐप चैट्स साल अक्टूबर 2020 के हैं। जिससे पता चलता है कि ऐप पर लाइव शोज के जरिए ये सभी 1.85 लाख रुपये और फिल्मों से रोजाना 4.53 लाख रुपये तक की रोजाना कमाई कर रहे थे। उस समय तक अश्लील कॉन्टेंट वाले ऐप हॉटशॉट्स के 20 लाख सब्सक्राइबर हो चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *