June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पैरी की मौत आखिर श्रीदेवी से क्यों जुड़ रही?, जानिए वजह

नई दिल्ली। चर्चित वेबसीरीज ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग का पॉपुलर किरदार निभाने वाले मैथ्यू पेरी ने दुनिया से अलविदा कह दिया। वह 54 साल के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को मैथ्यू पैरी को लॉस एंजिल्स स्थित अपने आवास पर  हॉट बाथ टब में मृत पाए गए। जानकारी के अनुसार, एक्टर का निधन हॉट बाथ टब में डूबने से हुई है। मैथ्य पेरी की निधन की खबर सामने आने के बाद पूरा बॉलीवुड सदमे में है। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने अचानक निधन की खबर मिलने के बाद शोक व्यक्त रहे है। उधर हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पैरी की मौत आखिर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी से क्यों जुड़ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रीदेवी ट्रेंड करने लगी है।

जानिए मैथ्यू पैरी की मौत आखिर श्रीदेवी से क्यों जुड़ रही?

दरअसल हॉलीवुड एक्टर पेरी का निधन जूकजी में डूबने से हुई। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत भी बाथ टब में डूबने से हुई थी। जब साल 2018 में वो दुबई में अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंची थी।  अभिनेत्री की मौत की वजह बाथटब में डूबने की वजह बताई गई थी। इसके अलावा मैथ्यू और श्रीदेवी की मौत भी एक ही आयु में हुई। दोनों की आयु भी 54 साल थी। सोशल मीडिया पर मैथ्यू के साथ-साथ अब श्रीदेवी भी ट्रेंड कर रही है।

ज्ञात हो कि अभिनेत्री श्रीदेवी के मृत्यु की खबर से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में शॉक में था। उनके निधन के बाद पति बोनी कपूर चुप्पी साधी हुई थी। बीते कुछ दिनों पहले श्रीदेवी के हसबैंड बोनी कपूर ने अभिनेत्री की मौत पर बड़ा खुलासा किया था। 5 साल बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मौत का राज खोला था। उन्होंने उस रात का भयानक सच पूरी दुनिया के  सामने बताया था।

उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी की मौत नेचुरल नहीं, बल्कि बाथटब में डूबने के कारण हुई थी। इसके अलावा बोनी कूपर ने अभिनेत्री की मौत की वजह के पीछे स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करना भी बताया था। बोनी ने बताया था कि श्रीदेवी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती थी इसलिए कई बार भूखी भी रहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *