February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फाइनल की हार से निकले विराट के आंसू तो अनुष्का ने प्यार से किया दुख कम, स्टेडियम में दिखा एक मजबूत रिश्ता

नई दिल्ली। 19 नवंबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप के फाइनल मैच ने देश के हर फैन का दिल तोड़ दिया। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक हार से हताश हैं लेकिन फिर भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। खिलाड़ियों ने मैच में अपनी पूरी ताकत झोंक दी लेकिन ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए। मैच हारने के बाद सबके चेहरे पर मायूसी नजर आई, भारतीय खिलाड़ी की आंखों में हार के आंसू तक दिखाई दिए। स्टेडियम में बैठे खिलाड़ियों के परिवार अपना दुख छिपाते दिखे…। कल की ये रात सभी के लिए बहुत भारी रही। लेकिन इसी बीच अनुष्का के भी चेहरे पर उदासी साफ दिखी।

विराट- अनुष्का के रिश्ते को बेस्ट बता रहे फैन

एक समय ऐसा भी आया था, जब लोगों ने विराट के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार अनुष्का को ठहराया था और सोशल मीडिया पर उनके बारे में बहुत गलत बातें कही थी। लोगों का मानना था कि जब अनुष्का मैच देखने के लिए आती हैं,तो टीम इंडिया मैच हार जाती है। ऐसे समय में भी अनुष्का ने स्टेडियम आना नहीं छोड़ा और लगातार विराट को चीयर करने के लिए आती रहीं।ल फैंस भी दोनों के रिलेशनशिप की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अनुष्का  ऊँचाइयों और सबसे कठिन चढ़ावों के माध्यम से, हमेशा विराट के साथ रहती है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं सच्चा रिश्ता, उतार-चढ़ाव दोनों में साथ देना। एक अन्य ने लिखा- अनुष्का जैसी पत्नी हर वफादार लड़के को मिलनी चाहिए।

बॉलीवुड स्टार्स ने जताया दुख

बॉलीवुड स्टार्स भी हार पर दुख जता रहे हैं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ रहे हैं। शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा- “भारतीय टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से खेला वह सम्मान की बात है और उन्होंने शानदार जज्बा और दृढ़ता दिखाई। यह एक खेल है और इसमें हमेशा एक या दो दिन बुरे होते हैं। दुर्भाग्य से आज ऐसा हुआ…लेकिन क्रिकेट में हमारी खेल विरासत पर हमें इतना गौरवान्वित करने के लिए टीम इंडिया को धन्यवाद…आप पूरे भारत में बहुत खुशी लाते हैं। प्यार और इज़्ज़त”। शाहरुख के अलावा काजोल, रणवीर सिंह, अभिषेक बच्चन, अजय देवगन ने पोस्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed