मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूका
आज दिनांक 21 नवंबर को भारतीय वीर दल तथा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी व हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गलत नीतियों को लेकर फरीदाबाद में पैदल मार्च निकाला | लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र से पूर्व संसद राजकुमार सैनी तथा भारतीय वीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विजय कसाना ने हरियाणा सरकार की विफलताओं, सड़कों सीवर, कूड़े के ढेर से शहर की दुर्दशा, नगर निगम में घोटाला, बेरोजगारी, फरीदाबाद के सांसद विधायक और मंत्रियों के द्वारा भ्रष्टाचार तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जातिवार जनगणना न कराने तथा सांसद और विधानसभा में पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के आरक्षण को लेकर फरीदाबाद शहर में संयुक्त रूप से शव यात्रा का पैदल मार्च निकाल कर हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूका, जिसमें दोनों पार्टियों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया…
