पुलिस को धमकाने वाले अकबरुद्दीन ओवैसी पर एक्शन, हैदराबाद में दर्ज हुआ केस
नई दिल्ली। AIMIM प्रमुख असुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अकबरुद्दीन ओवैसी मंच से सामने पुलिसकर्मी को धमकाते हुए नजर आ रहे है। इसी बीच पुलिस को धमकाने के मामले में AIMIM विधायक पर एक्शन लिया गया है। दरअसल हैदराबाद में पुलिस ने ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
