राजस्थान में किसकी होगी ताजपोशी? कौन बनेगा CM? आज हो जाएगा फैसला
नई दिल्ली। राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद सूबे की सियासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा अपने चरम पर पहुंच चुकी है कि आखिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसकी ताजपोशी होगी? हालांकि, चर्चा में एक या दो नहीं, बल्कि कई नाम हैं। लेकिन, अब देखना दिलचस्प रहेगा कि आलाकमान किसके नाम पर सहमति की मुहर लगाता है। इस संदर्भ में आज विधायक दल की बैठक होने जा रही है। बता दें कि राजस्थान के लिए राजस्थान सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। राजस्थान विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए राजस्थान सिंह, प्रह्लाद जोशी और विनोद तावड़े पहुंच चुके हैं। शाम चार बजे विधायक दल की बैठक होगी। ऐसे में सूबे की कमान किसे सौंपी जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
जयपुर के लिए रवाना हुए राजस्थान
राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी जयपुर विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। बता दें कि राजस्थान के साथ विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी जयपुर पहुंचे हैं।
तीनों पर्यवेक्षकों को रिसीव करने वसुंधरा राजे पहुंच सकती हैं
राजधानी जयपुर में तीनों पर्यवेक्षकों को रिसीव करने पूर्व सीएम व बीजेपी नेता वसुंधरा राजे पहुंच सकती हैं।
1:15 बजे जयपुर पहुंचेंगे राजनाथ सिंह
12: 30 बजे राजनाथ सिंह दिल्ली से रवाना हुए, जिसके बाद वो करीब 1: 30 के आसपास जयपुर पहुंच सकते हैं, जहां उन्हें वसुंधरा राजे रिसीव कर सकती हैं, जिसके बाद वो ललित होटल में विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच सकते हैं।
