June 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लोकसभा में लाए थे स्मोक क्रैकर, संसद में दहशत फैलाने वाले कौन? : Parliament attack 13 December

Parliament Security Breach 13 December 2023: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए, जिसके बाद कार्यवाही अचानक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. सदन में शून्यकाल के दौरान दोपहर करीब एक बजे दर्शक दीर्घा से दो व्यक्ति सदन में कूदे और इनमें से एक व्यक्ति मेज को फांदते हुए आगे की ओर भाग रहा था. सुरक्षाकर्मियों और कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया. बाद में दोनों को पकड़ लिया गया. इनके दो साथी बाहर से गिरफ्तार किए गए हैं. जिनमें से एक महिला बताई जा रही है. इस मामले को लेकर कुल चार लोग पकड़े गए हैं.

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों आरोपियों की पहचान हुई

1. नीलम पुत्री कौर सिंह निवासी रेड स्क्वेयर मार्केट, हिसार, उम्र 42
2. अमोल शिंदे पुत्र धनराज शिंदे निवासी लातूर, महाराष्ट्र, उम्र 25 वर्ष

स्पीकर ने दी जानकारी

पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी. दो बजे कार्रवाई फिर शुरू हुई तो स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी दी. ओम बिरला ने कहा- ‘जांच हो रही है. फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है. सारे तथ्य आप लोगों से साझा किए जाएंगे.’

मामले की जांच जारी

कुछ सांसदों का कहना है कि सदन में कूदने वाले व्यक्तियों ने कुछ ऐसे पदार्थ का छिड़काव किया, जिससे गैस फैल गई. कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि सदन में दो लोग कूदे. समाजवादी पार्टी के सांसद एस टी हसन ने कहा कि दर्शक दीर्घा से दो लोग लोकसभा कक्ष में कूदे और जूते से कुछ ऐसी चीज निकाली, जिससे गैस फैलनी शुरू हो गई. उन्होंने कहा, ‘ये गैस कैसी थी, ये कोई जहरीली गैस तो नहीं थी. हमें संसद की सुरक्षा में भारी गंभीर खामी नजर आ रही है. इस तरह से कोई जूते में बम रखकर आ सकता है.’ संसद की सुरक्षा में चूक की यह घटना 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की 22वीं बरसी के दिन हुई l

NEWS SOURCE : zeenews

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *