देखें लिस्ट, सालार ने पहले ही दिन 2023 की इन 9 फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पछाड़ा: Salaar Box office
Salaar Day 1 Box office: प्रभास, जगपति बाबू,श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर सालार, 100 करोड़ से अधिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर सकती है। यानी सालार, रिलीज के पहले ही दिन 2023 की कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन पर भारी पड़ सकती है। इस लिस्ट में सलमान खान, आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन और अजय देवगन की फिल्में शुमार हैं।
सालार ने रचा इतिहास
सालार ने रिलीज के साथ ही ओपनिंग डे में इतिहास रच दिया है। ऑरमैक्स मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। अनुमानित कलेक्शन के मुताबिक ‘सालार’ पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 116.8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। जिस में से करीब 71.2 करोड़ ग्रॉस तेलुगू से और बाकी 45.6 करोड़ रुपये अन्य भाषाओं से होगा।
इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन पर भारी
बता दें कि ‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ की पहले दिन की ही कमाई 2023 में रिलीज हुई कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे सकती है। एक नजर कुछ ऐसी ही फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन पर जिनके लाइफटाइम कलेक्शन को सालार मात दे सकती है।
किसी का भाई किसी की जान: 110.53 करोड़ रुपये
फास्ट एक्स: 108.83 करोड़ रुपये
ड्रीम गर्ल 2: 104.90 करोड़ रुपये
फुकरे 3: 96.65 करोड़ रुपये
जरा हटके जरा बचके: 88 करोड़ रुपये
भोला: 82.04 करोड़ रुपये
सत्यप्रेम की कथा:77.55 करोड़ रुपये
सैम बहादुर: 72.65 करोड़ रुपये
(डाटा सोर्स: बॉलीवुड हंगामा)
NEWS SOURCE : livehindustan
