March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ललन सिंह दे सकते हैं JDU के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, जानिए उनके बाद कौन संभाल सकता है पार्टी की कमान

नई दिल्ली। 27 दिसंबर को दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले ललन सिंह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं और इसके बाद उनकी जगह पर पार्टी की कमान नीतीश कुमार संभाल सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस संदर्भ में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि ललन सिंह के इस्तीफे के बाद उन्हें पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

उधर, ललन सिंह के इस्तीफे की खबर ने प्रदेश में सियासी भूचाल मचा दिया है। ललन सिंह के इस्तीफे की खबरों के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो पार्टी में हर काम को अपने मन-मुताबिक करते हैं। ललन सिंह तो सिर्फ केयर टेकर की भूमिका निभाते हैं।

फिलहाल, अभी तक जेडीयू की ओर से अभी तक इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। अब ऐसे में उनकी क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले जरा आपको बताते हैं कि ललन सिंह साल 2021 में जेडीयू के अध्य़क्ष बने थे। दरअसल, आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद ललन सिंह को नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान सौंपी थी। ध्यान दें, ललन सिंह मुंगैर से लोकसभा से सांसद हैं। ललन सिंह जेडीयू के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। इससे पहले वो बिहार के प्रदेश अध्य़क्ष भी रह चुके हैं।