March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फिल्म ‘बेलबॉटम’ से लारा दत्ता का लुक वायरल, फैन्स बोले- मेकअप आर्टिस्ट को मिलना चाहिए अवार्ड

नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘बेलबॉटम’ में नजर आने वाले हैं जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटिड है। फैंस के लिए फिल्म से अक्षय समेत कई स्टार्स के लुक पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं जिसे लोगों ने पंसद भी किया है। देर रात इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसमें एक्टर्स की परफॉर्मेंस, म्यूजिक और विजुअल्स सभी ने फैन्स का दिल जीता लेकिन इसमें सबसे ज्यादा जिस चीज ने लोगों को हैरान किया वो था एक्ट्रेस लारा दत्ता का प्रधानमंत्री लुक जिसने सबको चौंका दिया।

लारा दत्ता का प्रधानमंत्री लुक अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लारा दत्ता का लुक देख फैंस को चर्चा का मुद्दा मिल गया है। सोशल मीडिया पर लारा के इस लुक को लेकर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। देखते ही देखते लारा ट्विटर पर ट्रेंड भी होने लगी है। लारा को इस लुक को देख लोग मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ करते नहीं थक रहें। जिस तरह से मेकअप आर्टिस्ट ने प्रोस्थेटिक्स के इस्तेमाल से लारा का मेकअप किया है उसे एक नजर में पहचान पाना मुश्किल लग रहा है।

आपको बता दें, ये फिल्म ‘बेटबॉटम’ 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को 3डी फॉर्मेट भी रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिषा आडवाणी और निखिल आडवाणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को रणजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *