बिहार में जारी हुआ यह अलर्ट, ठंड के लिहाज से 48 घंटा है महत्वपूर्ण
पटना. साल 2024 की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई है. बिहार का कई जिले ऐसे हैं, जहां पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड गिर रही है. न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. ठंड के लिहाज से आने वाला 48 घंटा यानी आज और कल बेहद खास होने वाला है. अगले 48 घंटों में कड़ाके की ठंड लोगों को सताने वाली है.
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आशीष कुमार के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के हिमालय की तलहटी से सटे जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा राज्य के दक्षिणी भाग के जिलों के अधिकतम तापमान में 2-3 °C की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है.
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक राज्य के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया के एक या दो स्थानों में घना कुहासा छाया हुआ है. इसके साथ ही राज्य के शेष जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है.
तापमान की बात करें तो आज बिहार का अधिकतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 08 से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है. दिन के समय कर इलाकों मे धुप निकली हुई है.
पिछले 24 घंटो के दौरान बिहार का मौसम आमतौर पर शुष्क रहा. राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 23.9°C औरंगाबाद में वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3°C गया में दर्ज किया गया. बिहार का औसत अधिकतम तापमान 17.5°C और औसत न्यूनतम
