May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वरुण चौधरी को बनाया NSUI का अध्यक्ष, कांग्रेस ने अलका लांबा को दी बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने शुक्रवार को नेटा डिसूजा की जगह दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा को अपनी महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वरुण चौधरी को पार्टी की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का प्रमुख बनाया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनी लांबा को पिछले वर्ष कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में विशेष आमंत्रित के रूप में नामित किया गया था।

PunjabKesari

कौन हैं अलका लांबा
युवा अवस्था में अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत करने वाली लांबा वर्ष 1995 में बतौर एनएसयूआई उम्मीदवार के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष चुनी गई थी। लांबा, 2014 में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थी लेकिन वह 2019 में वापस अपनी पुरानी पार्टी में लौट आई थी। वह वर्ष 2015 में चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक बनी थीं। कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पार्टी निवर्तमान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा और निवर्तमान एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज कुंदन के योगदान की सराहना करती है।

NEWS SOURCE : punjabkesari