June 9, 2026

Hind foucs news

hindi new update

माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगा कर नखरे दिखाती नजर आईं आम्रपाली दुबे, वीडियो पोस्ट कर मचाया गदर

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार आम्रपाली दुबे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को 4 मिलियन से ज्यादा लोग इस प्लेटफार्म पर फॉलो करते हैं। आम्रपाली की सिर्फ भोजपुरी ही नहीं हिंदी वर्ग के दर्शकों में भी काफी लोकप्रियता है। एक्ट्रेस की कोई भी वीडियो हो या फोटो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। ऐसे में एक्ट्रेस भी फोटोज, वीडियोज लगातार पोस्ट कर अपने फैंस को ट्रीट देती रहती हैं। अब एक बार फिर आम्रपाली ने एक रील वीडियो शेयर की है जिसे देखकर सोशल मीडिया पर ग़दर मच गया है।

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है जिसमें वो सपना चौधरी और शिवा चौधरी के ट्रैक Jale 2 पर एक्ट करती नजर आ रही हैं। आम्रपाली इस गाने पर अपने मनमोहक अंदाज में नाज – नखरे दिखाती हुई नजर आ रही हैं। आम्रपाली ने इस दौरान ब्लू कलर की साड़ी पहनी है। गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए खुले बालों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि ये वीडियो शूट एक्ट्रेस के शूट के दौरान की है। आम्रपाली ने रील वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- ”This recent track is stuck in my head 24*7”

एक्ट्रेस की इस वीडियो पर अब उनके फैंस खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ”एक्टिंग की दुकान” एक अन्य यूजर ने लिखा है- ”एक्सप्रेशन बहुत क्यूट हैं” एक अन्य यूजर ने लिखा है- ”आप इतनी सुन्दर क्यों है?” इसके अलावा यूजर्स एक्ट्रेस की इस वीडियो पर जमकर हार्ट और फायर इमोजी के रिएक्शंस भेज रहे हैं।