कांग्रेस द्वारा ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का न्योता अस्वीकार करने पर केशव मौर्य ने दी प्रतिक्रिया, ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि है उनका निर्णय…’
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत देश-विदेश से भक्त आने वाले है। समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया जा रहा। कांग्रेस को भी राम मंदिर समारोह में आने का न्योता दिया गया था, जिसे कांग्रेस नेताओं ने ठुकरा दिया है। इस पर अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
यह बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “अगर उन्होंने निमंत्रण को ठुकराया है तो जनता उन्हें ठुकरा देगी…निमंत्रण भाजपा ने दिया है, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दिया है और उसे नकारने से उनका रामद्रोही आचरण प्रकट होता है…उनका ऐसा निर्णय निश्चित तौर से विनाशकाले विपरीत बुद्धि है।”

कांग्रेस ने अस्वीकार किया निमंत्रण
बता दें कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विपक्षी दलों के नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। जिसे कांग्रेस (Congress) सहित कुछ दलों ने इसे अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए इस समारोह को भाजपा और आरएसएस का इवेंट करार दिया था। कांग्रेस ने कहा, “करोड़ों भारतीय भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता है, लेकिन बीजेपी और आरएसएस ने सालों से राम मंदिर को एक राजनीति मुद्दा बना दिया है। यह स्पष्ट है कि अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है।”
NEWS SOURCE : punjabkesari
