आमिर खान की बेटी आयरा की शादी में ‘जय श्रीराम’ की गूंज, कंगना रनौत ने जमकर लगाए नारे
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान की रिसेप्शन पार्टी में ‘जय श्रीराम’ की गूंज सुनाई दी है। दरअसल बॉलीवुड क्वीन गर्ल कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती है। हाल ही में कंगना, आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा-नूपुर के रिसेप्शन पार्टी में पहुंची। जहां पैपराजी ने एक्ट्रेस को देखते ही ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। इस दौरान कंगना ने भी जय श्रीराम के नारे लगाए। फोटो सेशन के दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस से 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने पर भी सवाल किया। हालांकि कंगना ने इस पर कुछ नहीं कहा। बता दें कि कंगना को भी इस भव्य समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल चुका है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना लहंगा-चोली पहनकर पहुंची थी। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। सोशल मीडिया पर कंगना का ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के कमेंट भी आ रहे है। बता दें कि कयास लगाए जा रहे है कि कंगना 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने चुनाव लड़ने की खबर पर मुहर लगाई थी।
आयरा-नूपुर के रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा रहा। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, सलमान खान, रेखा, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित समेत उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी समेत तमाम मेहमान पहुंचे थे।
बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। भगवान राम को भव्य मंदिर में स्थापित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। इसके अलावा कई विपक्ष के नेता, बॉलीवुड, खेल और उद्योगपति भी इस प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भेजा गया है।
