July 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जानिए किस राज्य में कितने मामले हुए दर्ज, देश में JN.1 वेरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1378

देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले बढ़कर 1,378 हो गए। वही, मणिपुर में शुक्रवार को जेएन.1 का पहला मरीज मिला, जिसके बाद मणिपुर देश का सबसे नवीनतम राज्य बन गया जहां जेएन.1 के मामले मिले हैं।

सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज

भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में जेएन.1 वेरिएंट के सबसे अधिक 320 मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक दूसरा राज्य है, जहां जेएन.1 के 234 मामले मिले हैं।

किस राज्य में जेएन.1 के कितने मामलेः
राज्य
मामले
महाराष्ट्र 320
कर्नाटक 234
आंध्र प्रदेश 189
केरल 156
पश्चिम बंगाल 96
गोवा 90
तमिलनाडु 89
गुजरात 76
राजस्थान 37
तेलंगाना 32
छत्तीसगढ़ 25
दिल्ली 16
उत्तर प्रदेश 7
हरियाणा 5
ओडिशा 3
उत्तराखंड, मणिपुर, नागालैंड 1,1,1

राज्य सरकारों को निर्देश जारी

देश में कोविड मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि और जेएन.1 वेरिएंट का पता चलने को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निगरानी करने को कहा है। राज्यों को कहा गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों को पालन करें।

जिलेवार स्थिति का पता लगाने पर जोर

इसक अलावा कोविड मामलों की बढ़ती संख्या का जल्दी पता लगाने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाओं से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी आईएलआई और एसएआरआई के जिलेवार मामलों की निगरानी करने को कहा गया है। साथ ही मामलों के बारे में रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।

NEWS SOURCE : jagran