May 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार BJP में शामिल, लोकसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका

पटना; लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है. पूर्व सांसद और आरजेडी उपाध्यक्ष विश्वमोहन कुमार भाजपा में शामिल हो गए हैं. सुपौल से सांसद रह चुके विश्वमोहन ने पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनको सदस्यता ग्रहण कराया.

बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व सांसद ने कहा कि बीजेपी की नीतियों से आकर्षित होकर उन्होंने सदस्यता ग्रहण की है. उन्होंने कहा कि आज बीजेपी का मूलमंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ किसी को भी आकर्षित करने के लिए काफी है. यही कारण है कि आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है.

उन्हाेंने कहा कि “एक ओर बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंच सकता है तो वहीं आरजेडी में एक परिवार का ही व्यक्ति शीर्ष पद पर बैठ सकता है. सत्ता के लिए ये लोग अपने सनातन धर्म तक का अपमान कर रहे हैं. अब देश की जनता इनकी तुष्टिकरण नीति को समझ चुकी है.

NEWS SOURCE : lalluram

You may have missed