July 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गौर यमुना सिटी हाई राइज बिल्डिंग में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर का मिला शव।

हिंद फॉक्स न्यूज़ संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : चौकी प्रभारी अरविंद वर्मा के अनुसार 29 वर्षीय रविंद्र प्रताप s/o शिवेंद्र मिश्रा बांदीपुर बिहार से थे जो गलगोटिया यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। बुधवार को अपनी ड्यूटी करने के बाद अपने घर पहुंचे ।

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूरे दिन फोन नहीं उठाए जान पर साथी प्रोफ़ेसर दिलीप जो की हेड ऑफ डिपार्टमेंट है शुक्रवार को 12:00 बजे उनके घर पहुंचे उनके फ्लैट का दरवाजा खटखटाया अंदर से कोई जवाब न मिलने पर वह चौकी पहुंचे और चौकी में पूरी जानकारी पुलिस को दी, कार्रवाई करते हुए 2:00 बजे दरवाजा तोड़ा गया जहां अपने बेडरूम में असिस्टेंट प्रोफेसर रविंद्र प्रताप का सव रस्सी से लटका हुआ मिला।

चौकी से मिली जानकारी के अनुसार उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मृत्यु का कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।