May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Republic Day 2024: इतिहास में पहली बार…गणतंत्र दिवस पर तीनों सेनाओं की महिला जवान करेंगी मार्च

नई दिल्ली। यकीन मानिए, अगर आप महिलाओं को बराबरी का दर्ज देंगे, तो वो पुरुषों से बेहरत कर सकती हैं और इस बात को खुद महिलाओं ने ही पिछले कुछ वर्षों में अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन से प्रमाणित किया है। आज की तारीख में हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है। चाहे आप चिकित्सा क्षेत्र में किसी शोध की बात करें या युद्ध की भूमि पर वीरता की। आज की तारीख में हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा की जबरदस्त नुमाइश की है। वहीं, केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम भी बढ़ाए। अब आप इतना सबकुछ पढ़ने के बाद सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या होगा गया कि आप महिलाओं को लेकर इस तरह की भूमिका रचाए जा रहे हैं? आखिर माजरा क्या है?, तो चलिए आगे कि रिपोर्ट में हम आपको पूरा माजरा तफसील से बताते हैं।

दरअसल, इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली दफा तीनों सेना थल, वायु और जल सेना की महिला टुकड़ियां कर्तव्य पथ पर परेड करती हुईं नजर आएंगी। ऐसा पहली बार होगा, जब कर्तव्य पथ पर महिला जवान परेड करती हुईं नजर आएंगी। आज तक कभी कोई  महिला जवान इस तरह परेड करती हुईं आपको नहीं दिखीं होंगी। अब आपर सच रहे होंगे कि आखिर आपको ये खबर कहां से मिली है?, तो आपको बता दें कि इसकी जानकारी खुद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘भारत की रक्षा शक्ति में नारी शक्ति की भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीवन के हर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण हो रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर, देश की नारीशक्ति का भव्य स्वरूप, भारत ही नहीं पूरे विश्व को दिखाई देगा।

वहीं, मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस परेड में 148 महिला जवान हिस्सा लेंगी। गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड करने के लिए महिला जवान पिछले दो महीने से रिहर्सल कर रही हैं और अब सभी महिला जवानों को गणतंत्र दिवस के उस पावन अवसर का  इंतजार है, जब वो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन पूरे देश के सामने कर सकें। वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्र सरकार की ओर से 1132 लोगों को वीरता के पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। बहरहाल, अब उस हिंदुस्तानी को उस पल का इंतजार है, जब महिला जवान गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड करतीं हुईं नजर आएंगी।

 

You may have missed