May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इंतजार खत्म, पवन सिंह का नया सॉन्ग ‘चांप धन हो’ रिलीज, गाना सुन छूट जाएगा इस ठंड में भी पसीना

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों अपने शीर्ष पर हैं। अब हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भोजपुरी गानों का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। लोगों के बीच इन गानों की लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि शादी हो या फिर कोई पार्टी अगर भोजपुरी गाने न चले तो मजा ही किरकिरा हो जाता है। अब आज यानी 24 जनवरी को भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार माने जाने वाले पवन का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने के बारे में विस्तार से बताने से पहले ये बता दें कि पवन सिंह का जब भी नया गाना या कोई फिल्म आती है तो रातों-रात वो वायरल हो जाती है और अभी रिलीज हुआ ‘चांप धन हो’ नया गाना भी इसी का एक उदाहरण है क्योंकि मात्र कुछ घंटे में ही इसको 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इतना ही नहीं ये गाना टॉप 8 पर ट्रेंड भी कर रहा है।

अब इस नए गाने ‘चांप धन हो’ की बात करें तो ये गाना सर्दी की कपकपाहट के बीच एक पति और पत्नी के रोमांटिक बातचीत पर फिल्माया गया है। गाने में पवन सिंह के साथ बेहद ही हॉट और टैलेंटेड एक्टर मनीषा यादव दिख रही हैं। ‘चांप धन हो’ गाने में मनीषा यादव अपने पति यानी पवन सिंह से कहती है कि आप इतने ठंड में बाहर क्यों बैठे हैं, घर में चलकर अपनी पत्नी के साथ बैठो, तो इसके जवाब में पवन सिंह कहते हैं हो चला कमरे के भीतरे हमु बानी हीटरे, मजा तोहके मिली जइसे आगी (आग), फिर पवन सिंह कहते हैं चांप धन हो सरदिया ना लागी…। गाने में पवन सिंह और मनीषा यादव की जोड़ी मानो कहर ढह रही हो।

‘चांप धन हो’ गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है स्टार पवन सिंह ने और उनका साथ भोजपुरी की एक और खास कलाकारा शिवानी सिंह ने दिया है। वहीं गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। इस गाने को पवन सिंह ऑफिशियल नाम क यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वैसे आपको ये भी बता दें पवन सिंह की भोजपुरी इंडस्ट्री पर अच्छी खासी पकड़ है जिसका नतीजा ये होता है कि उनके गाने हमेशा हिट रहते हैं और ये नया गाना ‘चांप धन हो’ भी हिट होने की राह पर है। अगर आपने भी इस गाने को नहीं सुना है तो जाइए सुनिए और इस हड्डी गला देने वाली ठंड में गर्मी के मजे लीजिए।

You may have missed