May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘राम मंदिर, जी-20, चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग..’, BJP ने अपने थीम सॉन्ग में इन सबका किया जिक्र

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है। सूत्रों के मुताबिक अगले महीने फरवरी में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है। लेकिन उससे पहले लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शंखनाद कर दिया है भाजपा ने गुरुवार को अपना थीम सॉन्ग रिलीज कर दिया है। पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपना चेहरा बनाया है। भाजपा ने अपने थीम सॉन्ग में सभी राज्यों को समाहित किया है, साथ ही ये दिखाया गया है कि भाजपा विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है। मोदी सरकार ने 10 सालों में किस तरह से देश का विकास किया है उसके बारे में भी बताया गया है।

भाजपा ने इसका टैंगलाइन ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ रखा है। खास बात ये है कि 2 मिनट 13 सेकंड के इस थीम सॉन्ग में भाजपा ने राम मंदिर का भी जिक्र किया है। भव्य राम मंदिर की तस्वीरें भी दिखाई है। बता दें कि 22 फरवरी को 500 सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन किया है। रामलला प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी से लेकर हजारों गणमान्य इसमें शामिल हुए।

भाजपा ने अपने थीम सॉन्ग में डिजिटल पैमेंट, कामगारों का सम्मान, पीएम आवास योजना, खेलो इंडिया, नई संसद भवन का उद्घाटन, पीएम किसान कार्ड, वंदे भारत एक्सप्रेस, दिल्ली के भारत मंडपम में हुए सफल जी20 समिट, एशियन गेम्स 2023 में महिला का शानदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचारियों पर नकेल, वंदे भारत, चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग को दिखाया है। बता दें कि 2014 से केंद्र की सत्ता पर मोदी सरकार काबिज है। भाजपा ने 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में मोदी के चेहरा बनाया। जिसके दम पर भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाई। इस बार चुनाव में भाजपा ने 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

You may have missed