‘नीयत में खोट…!’, नीतीश ने परिवारवाद पर बोला हमला
नई दिल्ली। नीतीश कुमार की एनडीए से बढ़ती नजदीकियों के बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के ट्वीट ने बिहार की राजनीति का पारा चढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि उन्होंने अपने इस ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है, लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अपने ट्वीट में कहीं पर भी नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया। आइए, आगे आपको बताते हैं कि रोहिणी आचार्य ने अपने ट्वीट में क्या कुछ कहा है ?
क्या बोली रोहिणी आचार्य ?
आपको बता दें कि रोहिणी आचार्य ने अपने ट्वीट में कहा कि ,’ समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है..। वहीं, उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि, ‘खीज जताए क्या होगा जब हुआ न कोई अपना योग्य। विधि का विधान कौन टाले। जब खुद की नीयत में ही हो खोट।
इसके अलावा उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में कहा कि, ‘अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां। लेकिन, किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..। ध्यान दें, रोहिणी आचार्य ने यह ट्वीट ऐसे समय में किया है, जब लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के बीच खटपट की खबरें सुनने को मिल रही हैं। हालांकि, बीते दिनों तेजस्वी यादव ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। सनद रहे कि बीते दिनों नीतीश कुमार मकर संक्रांति के मौके पर लालू प्रसाद यादव के घर पहुंचे थे, तो उनके माथे पर दही का तिलक नहीं लगा था। जिसके बाद यह कहा जाने लगा कि नीतीश और लालू के बीच रिश्तों में खटास है।
