June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

IND vs ENG 1st Test: रोहित शर्मा ने लपका फैंटास्टिक कैच, फिटनेस पर सवालों उठाने वालों की कर दी बोलती बंद

नई दिल्ली। भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो हैरतअंगेज कैच पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल रविंद्र जडेजा की गेंद की इंग्लैंड की बल्लेबाज ओली पोप का शानदार कैच लपक लिया। ओली पोप महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस कैच की वजह से टीम इंडिया को बड़ी कामयाबी मिली। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने ओली पोप का हैरतअंगेज  कैच पकड़कर उन सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जो कि उनके फिल्डिंग और फिटनेस हमेशा प्रश्नचिन्ह खड़े करते आए है।

इसके साथ ही 35 वर्षीय रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि वो एकदम फिट है। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स कप्तान रोहित शर्मा के इस शानदार कैच लपकने पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने ओली पोप का ये शानदार कैच 15.3 ओवर में पकड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि ओली का बल्ले का साइड किनारा लगता है और स्लीप में खड़े हिटमैन बेहतरीन कैच लपक लेते है। हालांकि वो थोड़ी देर भी करते तो ये कैच छूट सकता था।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट खेली जानी है। जिसका पहला मैच आज 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इंग्लैंड की पहली पारी 246 पर सिमट गई है। इंग्लिश टीम की ओर से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। वहीं भारत की बात करें तो रविंद्र जडेजा, आर अश्विन  ने 3-3 विकेट चटकाए। इसके अलावा अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।