बिग बॉस ओटीटी का ग्रैंड प्रीमियर हुआ फ्लॉप, वूट के ऊपर फूटा व्यूअर्स का गुस्सा
मुंबई। बिग बॉस ओटीटी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए 8 अगस्त से शुरू हो गया है। इस ओटीटी वर्जन का ग्रैंड प्रीमियर की हर ओर चर्चा हो रही थी। मेकर्स ने शो को भूनाने के लिए कई जतन किए और कई कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट को शो का हिस्सा बनाया। ये शो वूट पर स्ट्रीम हुआ। लेकिन इन सबके बीच वूट के ऊपर व्यूअर्स का गुस्सा फूटा है। उनका कहना है कि वूट को अपने प्रीमियर के लिए अपनी वेबसाइट पर काम करना चाहिए था। दर्शकों ने इस शो की स्ट्रीमिंग को काफी खराब बताया है।
फैंस जितना बिग बॉस ओटीटी के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे थे उतना ही निराश वो धीरे-धीरे हो गए। वूट पर शो का प्रीमियर हो रहा था तो वहीं, शो की स्ट्रीमिंग काफी खराब थी। शो काफी रुक-रुक कर चल रहा था। बफरिंग के बीच शो को देखना लोगों के लिए निराशाजनक था। लोग उसपर अपना गुस्सा निकाल रहे थे।
बिग बॉस ओटीटी को बताया सस्ता शो
ग्रैंड प्रीमियर के दिन वूट पर खराब स्ट्रीमिंग के बीच सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा था। ऐसे में व्यूअर्स वूट और करण जौहर पर भड़कते नजर आ रहे थे। बेकार स्ट्रीमिंग और लगातार हो रही बफरिंग के कारण वीट सेलेक्ट को ट्रोल किया जा रहा था।
एक यूजर ने लिखा- हर पांच मिनट में वूट सेलेक्ट क्रैश कर रहा है। समझ नहीं आ रहा ये नेट की प्रॉब्लम है या एप का। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- वूट इस शो का फन खराब कर रहा है। इसके अलावा कई और लोगों ने शिकायत की है।
