May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

PM मोदी को लेकर कही बड़ी बात, इधर सपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट…उधर अखिलेश के करीबी ने दे दिया इस्तीफा

Mainpuri News: समाजवादी पार्टी(सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन मनोज यादव ने मंगलवार को सपा का दामन छोड़ दिया। उन्होंने सपा में पारिवारिक कलह अधिक होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर नेताओं द्वारा एक दूसरे की टांग खींचने का आरोप लगाया है। शहर के स्टेशन रोड निवासी मनोज यादव दो दशक से सपा से जुड़े रहे हैं। वे 2016 में सपा के टिकट पर घिरोर के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी। वे पर्दे के पीछे से ही सपा की मदद कर रहे थे। उन्हें अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता है।

मैनपुरी के इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद दिसंबर 2022 में हुए लोकसभा उप चुनाव में डिंपल यादव के साथ भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी लेकिन मंगलवार को उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि सपा अब जनता के लिए काम नहीं कर पा रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। बिना किसी पक्षपात के काम किया जा रहा है। उनकी कंपनी के पास भी 5 हजार करोड़ से अधिक के काम हैं। हालांकि वे भाजपा में जाएंगे या नहीं, इसका उन्होंने अभी खुलासा नहीं किया है।

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने जारी की 16 प्रत्याशियों की लिस्ट, मैनपुरी से डिंपल यादव होंगी उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। यह सपा की पहली लिस्ट है। जिसके मुताबिक, मैनपुरी से डिंपल यादव उम्मीदवार होंगी। वहीं, संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, एटा से देवेश शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव प्रत्याशी होंगे। आगे देखें पूरे 16 प्रत्याशियों की लिस्ट…..

– संभल से शफीकुर्रहमान बर्क
– फिरोजाबाद से अक्षय यादव
– मैनपुरी से डिंपल यादव
– एटा से देवेश शाक्य
-बदायूं से धर्मेंद्र यादव
– खीरी से उत्कर्ष वर्मा
-धौरहरा से आनंद भदौरिया
– उन्नाव  से अनु टंडन
– लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा
– फर्रुखाबाद से डॉ0 नवल किशोर शाक्य
– अकबरपुर से राजाराम पाल
– बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
– फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
-अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा
-बस्ती से रामप्रसाद चौधरी
– गोरखपुर से  श्रीमती काजल निषाद को टिकट दिया गया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari