May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पड़ा दिल का दौरा… एक साथ जली मां- बेटे की चिताएं, मां की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाया बेटा

सोनीपत : कहते है मां से बच्चे का रिश्ता 9 महीने ज्यादा होता है और मां का इस दुनिया से जाना हर बच्चे के लिए दुखदायक है। ताजा मामला सामने आया है  जटवाड़ा के पास सुंदल मोहल्ला में कुछ घंटों के अंतराल में मां-बेटे का निधन हो गया। 84 वर्षीय सावित्री देवी का रविवार दोपहर बाद निधन हुआ था, सोमवार सुबह उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाना था। नियति को कुछ और ही मंजूर था। सावित्री देवी के बेटे 51 वर्षीय प्रमोद कुमार को सीने में दर्द हुआ। उन्हें परिजन लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे और चिकित्सक ने मृत घोषित किया।

सुंदल मोहल्ला निवासी 84 वर्षीय सावित्री देवी का रविवार दोपहर बाद करीब 3.30 बजे निधन हो गया था। शाम होने के चलते रिश्तेदार समय पर नहीं पहुंच सके थे। ऐसे में सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार करना तय किया। सुबह 10 बजे सावित्री देवी के पुत्र 51 वर्षीय प्रमोद कुमार को सीने में दर्द हो गया।

बता दे कि प्रमोद कुमार की पत्नी मोनिका का निधन वर्ष 2015 में हो गया था। उसके बाद प्रमोद कुमार ने वर्ष 2016 में पारूल के साथ दूसरा विवाह किया था, लेकिन कुछ समय बाद वह उनसे अलग रहने लगी थी। शाम करीब 5 बजे दोनों को एक साथ श्मशान घाट ले जाया गया। जहां पर एक ही समय में दोनों के अंतिम संस्कार करवाया गया।

NEWS SOURCE : punjabkesari